Monday, April 28, 2025

झूठ और छलावा कांग्रेस की राजनीति का आधार: नीरू शांति भगत  

लोहरदगा। लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र की एनडीए समर्थित आजसू पार्टी की उम्मीदवार नीरू शांति भगत ने भंडरा प्रखंड में साेमवार काे आयोजित जनसंपर्क पदयात्रा कार्यक्रम के दौरान कहा कि झूठ, धोखा और छलावा कांग्रेस की राजनीति का आधार है। इन्होंने अपने झूठे वादों के बल पर जनता को बरगला कर सत्ता हासिल की है। जनता इनसे त्रस्त है। इनकी विकास विरोधी सोच ने आज लोहरदगा समेत पूरे राज्य का नुकसान किया है।

नीरू ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में न केवल जनता की जरूरतों की अनदेखी हुई, बल्कि प्रशासनिक अक्षमता ने भी क्षेत्र के विकास को बाधित किया। वित्त मंत्री का क्षेत्र होने के बावजूद आज हमारा लोहरदगा सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है। हम इस कुव्यवस्था को बदलने के संकल्प के साथ जनता के बीच हैं। उन्हाेंने कहा कि युवाओं को बेरोजगारी के दलदल से बाहर निकालने और उनके पलायन को रोकने के लिए सरकार द्वारा कोई कदम नहीं उठाए गए। सरकार की निष्क्रियता और उदासीनता ने युवाओं के भविष्य को अंधेरे में धकेल दिया है। युवाओं को अपनी धरती पर अपने घर के पास रोजगार देना हमारा दायित्व है। बॉक्साइट आधारित एल्युमिनियम फैक्टरी स्थापित कर स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना हमारा संकल्प है।

मौके पर नेहा महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी कमल किशोर भगत ने बतौर विधायक लोहरदगा में विकास की जो लकीर खींची थी कांग्रेस उसके आसपास भी नहीं है। इन्हें उनके विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी लेनी थी लेकिन इन्होंने लोहरदगा को अपने स्वार्थ के लिए और पीछे धकेल दिया है।

[irp cats=”24”]

लोहरदगा की जनता एनडीए उम्मीदवार नीरू शांति भगत के साथ है। जनता 13 नवंबर को अपना प्यार और आशीर्वाद हमें अवश्य देगी। लोहरदगा का सर्वांगीण विकास एनडीए की प्राथमिकता है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय