Sunday, April 27, 2025

पति ने बेरहमी से गला काटकर की पत्नी की हत्या

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी का गला काट दिया। पत्नी की शिनाख्त लक्ष्मी पत्नी सुरेंद्र निवासी गौरव विहार जमालपुर के तौर पर हुई है।

कनखल थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि पति मौके से फरार है। पुलिस मामले की जांच करने के साथ हत्यारोपित की तलाश कर रही है। हत्या की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय