Monday, April 28, 2025

यूपी में आगामी पांच दिनों तक आसमान में छाए रहेंगे हल्के बादल, बारिश की संभावना

कानपुर। आगामी पांच दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहने की वजह से 12 जुलाई तक तेज हवाओं के साथ हल्की मध्यम वर्षा होने की संभावना है। ऐसा मौसम विभाग का पूर्वानुमान है। यह जानकारी शुक्रवार को चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ.एसएन सुनील पांडे ने दी।

कानपुर मण्डल के आसपास शुक्रवार दिन में अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 85 प्रतिशत और न्यूनतम 74 प्रतिशत दर्ज किया गया। हवा की औसत गति 5.4 किलोमीटर प्रति घंटा रही और उत्तर—पूर्व की दिशा में हवा बही।

डॉ.पांडे ने बताया कि औसत समुद्र तल पर मानसून की अक्षीय रेखा जैसलमेर, अजमेर, गुना, सतना, डाल्टनगंज, जमशेदपुर और दीघा से होकर दक्षिण पूर्व की तरफ उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। गंगीय पश्चिम बंगाल और इससे सटे उत्तरी ओडिशा के हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। यह ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुकते हुए औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।

[irp cats=”24”]

एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पूर्वी अरब और इससे सटे दक्षिण गुजरात पर है। औसत समुद्र तल पर अपतटीय ट्रफ रेखा दक्षिण गुजरात तट से उत्तरी केरल तट तक फैली हुई है। उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे पंजाब पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय