Monday, April 21, 2025

गाजियाबाद में 5 करोड़ 83 लाख के प्रकाश विभाग के कार्य स्वीकृत, दिवाली से पहले 5000 लाइटों से जगमगाएगा शहर

गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय पर 15 वित्त की बैठक महापौर सुनीता दयाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में नगर आयुक्त, जीडीए वीसी, एडीएम, सहित सभी सदस्यों ने प्रतिभाग किया। एयर क्वालिटी इंडेक्स के लगभग 19 करोड़ 4 लाख के कार्य स्वीकृत हुए। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के 128 करोड़ 15 लाख के कार्य बैठक में रखे गए। इसी के साथ अवस्थापना निधि के लगभग 11 करोड़ 39 लाख के कार्य को भी स्वीकृति मिली।

 

 

नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि शहर के महत्वपूर्ण कार्यों को बैठक में चर्चा करते हुए स्वीकृति दी गई। जिसमें जलकल विभाग को लगभग 49 करोड़ के कार्यों की स्वीकृति दी गई। विजयनगर जोन अंतर्गत 10 एमएलडी गंगा जल के कार्य को स्वीकृति मिली। इसी के साथ 30 एचपी के 6 नलकूपों को स्वीकृति मिली। वार्ड संख्या 49 में पानी के पाइपलाइन के कार्य को भी स्वीकृति मिली। जलकल विभाग के लगभग 49 करोड़ के कार्यों को पास किया गया।

 

 

निर्माण विभाग के अंतर्गत आंतरिक वार्डों में विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई। जिसमें वार्ड संख्या 25, 64, 46, 49, 28,17, 15,73 54,24,12, 88, 50, 69 व अन्य सड़क मरम्मत नाला व पुलिया के कार्यों को स्वीकृति दी गई। 12 करोड़ की लागत से गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत आने वाली औद्योगिक क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स के अंतर्गत सड़क सुधार के कार्य कराए जाएंगे। क्रम में विजयनगर जोन अंतर्गत 2 करोड़ 83 लाख की लागत से गेट का प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई। स्वास्थ्य विभाग के भी कार्यों को चर्चा करते हुए स्वीकृति दी गई। लगभग 11 करोड़ के कार्यों को पुनः जांच के उपरांत स्वीकृति देने के लिए रखा जाएगा। निर्णय लिया गया l

यह भी पढ़ें :  मुर्शियाबाद में हमारे खिलाफ जैसे युद्ध छेड़ दिया, पेट्रोल बम, पत्थरों से हुए हमले- डीआईजी

 

 

प्रकाश विभाग के कार्यों पर भी चर्चा करते हुए लगभग 5 करोड़ 83 लाख के कार्य को स्वीकृति दी गई। जिसमें खंभों तथा लाइटों पर विशेष ध्यान देने के लिए भी निर्देश दिए गए। दिवाली से पूर्ण शहर को 5000 लाइटों से सुसज्जित करने के लिए भी निर्णय लेते हुए कार्यों को स्वीकृति दी गई।

 

 

बैठक में महापौर तथा नगर आयुक्त द्वारा सभी विभागीय अधिकारियों को शहर हित में कार्यों को पूर्ण करते हुए बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। राजनगर एक्सटेंशन व अन्य क्षेत्रों में कमर्शियल दुकान बनाने के लिए भी निर्णय लिया गया। प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई इस प्रकार गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत शहर हित में विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए 15 वित एवं अवस्थापना निधि तथा एयर क्वालिटी के कार्यों को स्वीकृति दी गई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय