Tuesday, April 29, 2025

मुजफ्फरनगर में बाईक दुर्घटना में बुझे दो घरो के चिराग, छ बहनों का अकेला भाई था मृतक नवीन

मीरापुर। दिल्ली पौड़ी राजमार्ग पर मार्डन पेट्रोल पम्प के निकट अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गम्भीर घायल हो गये। गम्भीर घायल अवस्था में दोनो मृतको को चिकित्सालय में भेज दिया गया जहां पर उपचार के दौरान दोनो युवको की मौत हो गई। पुलिस ने रात्रि में ही दोनों शवों का पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों युवकों की मौत से उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

ग्राम कैथोडा के भुम्मा रोड नई बस्ती निवासी विनीत पुत्र वरुण कुमार उम्र करीब 24 वर्ष लकड़ी की ठेकेदारी का कार्य करता था। गांव मुकल्लमपुरा निवासी नवीन पुत्र राजेन्द्र उम्र करीब 23 वर्ष कस्बे में एक फूल मंडी में मजदूरी का काम करता था। बुधवार की देर रात दोनों दोस्त बाइक द्वारा किसी कार्य से मीरापुर बाईपास पर गए थे। देर रात करीब साढ़े दस बजे दोनों युवक बाइक द्वारा अपने घर जा रहे थे। बाइक सवार जैसे ही दिल्ली पौड़ी राजमार्ग स्थित एक पेट्रोल पम्प के समीप पहुचे तो रामराज की और से आ रही एक अज्ञात पिकअप ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी।

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान पिकअप चालक अपनी पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुचे और दोनों गंभीर घायलों को जानसठ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। देर रात ही पुलिस ने दोनों युवकों के शवों का पंचनामा भरकर शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

[irp cats=”24”]

मृतक विनीत के पिता वरुण ने अज्ञात पिकअप के विरुद्ध तेजी व लापरवाही का मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों युवकों की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक नवीन छ बहनो का अकेला भाई था जिसके पिता की भी कुछ वर्ष पूर्व मृत्यू हो चुकी है। दोनो युवको की आकस्मिक मृत्यू होने पर उनके परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष रवेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि मृतक विनीत के पिता वरूण की तहरीर पर अज्ञात पिकअप चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय