Sunday, February 23, 2025

ग्रेटर नोएडा में कैंटर से 35 लाख की शराब जब्त, फरार चालक की तलाश तेज

ग्रेटर नोएडा। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तस्कर भी अपने काम में तेजी दिखा रहे हैं। वहीं, पुलिस की मुस्तैदी भी साफ देखने को मिल रही है। कासना पुलिस और आबकारी टीम के संयुक्त प्रयास से शुक्रवार की रात एक कैंटर में रखी गई अवैध शराब को बरामद किया गया।

इसकी कीमत तकरीबन 35 लाख रुपए बताई जा रही है। चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कासना थाना पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शराब से भरे कैंटर को जब्त किया गया। इसमें अवैध शराब की 653 पेटी थी। कैंटर को सिरसा गोल चक्कर से जब्त किया गया।इस संबंध में कासना थाने में मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय