Tuesday, April 29, 2025

जालौन में मजदूरों से भरा लोडर पलटा, 39 लोग घायल

जालौन। जनपद के आटा थाना क्षेत्र में गुरुवार की बीती देर शाम मजदूरों से भरा लोडर खंती में पलट गया। इस हादसे में लोडर सवार मजदूर घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया।

आटा थाना क्षेत्र में मटर की तुड़ाई के बाद मजदूरों से भरा लोडर वापस कालपी जा रही थी। रास्ते में मोटर साइकिल ओवरटेक करने के चक्कर में लोडर अनियंत्रित होकर खंती में जाकर पलट गया। जिसमें उस पर सवार 39 मजदूर जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया। गनीमत रही इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

कालपी क्षेत्राधिकारी देवेंद्र पचौरी ने बताया कि चुर्खी और आटा थाने के बीच में लोडर के पलटने की सूचना आई थी। सूचना पर आटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोडर में महिलाएं और पुरुष मजदूर बैठे हुए थे। जिनकी संख्या करीब 40 थी। लोडर कच्चा रास्ता होने के कारण गड्ढे में चली गई थी जिसके चलते यह हादसा हुआ। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायलों की संख्या 12 से अधिक है और बाकी को मामूल चोटें आई हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय