Monday, April 28, 2025

मध्य प्रदेश के शहडोल में दो मालगाड़ियों में टक्कर, लोको पायलट की मौत, चार कर्मचारी घायल

भाेपाल। मध्य प्रदेश के शहडोल में बुधवार तड़के बड़ा रेल हादसा हुआ है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के शहडोल उपमंडल के सिंहपुर रेलवे स्टेशन पर दो मालगाड़ियां टकरा गईं।

इसके बाद इंजन में आग लग गई। इस हादसे में एक लोको पायलट की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। घायलों में दूसरा लोको पायलट भी शामिल है और बाकी अन्य कर्मचारी हैं।

रेलवे ने राहत और बचाव अभियान शुरू किया है। हादसे के बाद इस मार्ग पर रेल आवागमन प्रभावित है। यह हादसा तड़के करीब सवा सात बजे हुआ। इस दौरान एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पलट गए। कटनी और बिलासपुर की ओर जाने वाली रेलगाड़ियों को रोक दिया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय