Saturday, April 26, 2025

रामलला के दर्शन को अयोध्याधाम पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

अयोध्याधाम। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में श्रीराम लला के दर्शन के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सोमवार सुबह कैफियत ट्रेन से सपरिवार अयोध्या पहुंचे। अयोध्या कैंट स्टेशन पर लोकसभा अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया।

स्टेशन पर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, नगर निगम अयोध्या महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी और विधायक वेद प्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे। लोकसभा अध्यक्ष दो दिवसीय दौरे पर राम नगरी पहुंचे हैं।

लोकसभा अध्यक्ष माहेश्वरी समाज के धर्मशाला भूमि पूजन में भी शामिल होंगे। अपने प्रवास के दौरान लोकसभा अध्यक्ष परिवार समेत रामलला के दर्शन करेंगे। वो सोमवार शाम सरयू महाआरती में भी शामिल होंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय