Wednesday, March 22, 2023

माधुरी दीक्षित की मां का निधन, मुंबई में आज होगा अंतिम संस्कार

मुंबई। एक समय में बॉलीवुड पर राज करने वाली लोकप्रिय अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की मां का आज सुबह निधन हो गया है। वे 91 साल की थीं। उनका अंतिम संस्कार 12 मार्च, 2023 को दोपहर 3 बजे मुंबई के वर्ली स्थित श्मशान घाट पर होगा।
रविवार को माधुरी दीक्षित ने अपनी मां के निधन की खबर सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने अपनी मां के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”मेरी मां स्नेहलता दीक्षित का आज सुबह निधन हो गया। दोपहर 3 बजे वर्ली में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।’ माधुरी की इस पोस्ट पर उनके शुभचिंतक और प्रशंसक कमेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

माधुरी ने पिछले साल अपनी मां का 90वां जन्मदिन मनाया था। उन्होंने हमेशा अपनी सफलता का श्रेय अपनी माँ स्नेहलता दीक्षित को दिया। वह अक्सर साझा करती थी कि उनकी परवरिश ने मां ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है।

उन्होंने एक किस्सा भी बताया कि कैसे एक सफल अभिनेत्री बनने के बाद भी उनकी मां का उनके प्रति व्यवहार कभी नहीं बदला।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,726FansLike
5,098FollowersFollow
31,105SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय