Friday, April 11, 2025

मप्र का 53वां जिला बना मऊगंज, कलेक्टर-एसपी की हुई पदस्थापना

भोपाल। रीवा जिले से अलग हुआ मऊगंज अब मध्य प्रदेश का 53वां जिला बन गया है। राजस्व विभाग ने रविवार को जिला गठन का भी आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही नवगठित मऊगंज जिले में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की पदस्थापना भी कर दी है। इस संबंध में राज्य शासन ने रविवार को आदेश जारी किया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी अजय श्रीवास्तव को नवगठित मऊगंज जिले का पहला कलेक्टर बनाया गया है। अभी वे मंत्रालय में आदिवासी विकास विभाग के अपर आयुक्त, मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम भोपाल के प्रबंध संचालक का दायित्व संभाल रहे हैं।

वहीं, नवगठित जिले के पहले पुलिस अधीक्षक भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1998 बैंच के अधिकारी वीरेंद्र कुमार जैन होंगे। गृह विभाग ने उनकी पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। अभी वे छिंदवाड़ा में आठवीं वाहिनी विसबल में सेनानी का दायित्व निभा रहे हैं।

सोनिया मीना कलेक्टर पदस्थ करने का आदेश निरस्त
राज्य शासन ने सोनिया मीना को जिला मऊगंज कलेक्टर पदस्थ करने का रविवार को ही जारी आदेश राज्य शासन ने निरस्त कर दिया है।

दरअसल, रविवार शाम को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं विभाग में संचालक, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम भोपाल में प्रबंध संचालक और मध्यप्रदेश रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद में प्रबंध संचालक सोनिया मीणा को नवगठित मऊगंज जिले का पहला कलेक्टर पदस्थ किया था, लेकिन देर रात इस आदेश को निरस्त कर दिया गया है और उनकी जगह अजय श्रीवास्तव को नवगठित मऊगंज जिले का कलेक्टर नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें :  किसान नेता अफसरों से रात को कर रहे सैटिंग, किसानों के रुपये लेकर भागे अफसर के घर का करेंगे घेराव- धर्मेंद्र मलिक
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय