Sunday, April 27, 2025

महिला मंडल द्वारा गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को दिया प्रेरणा सम्मान, शॉल की भेंट

नोएडा। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस  के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास जैन के सहयोग से नोएडा महिला मंडल द्वारा वर्ष 2023 का प्रेरणा सम्मान यूपी की पहली महिला पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह को प्रदान किया गया।
राष्ट्रीय कन्या मंडल प्रभारी श्रीमती अर्चना भंडारी ने अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के बारे में जानकारी देते हुए 4 योजनाओं के बारे में बताया और उर्वी मुखरित दीवारों के लिए और कन्या सुरक्षा स्तंभ के लिए जगह उपलब्ध करवाने हेतु निवेदन किया।
अध्यक्ष कविता लोढ़ा ने तेरापंथ महिला मंडल नोएडा द्वारा की जा रही गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया।
पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने महिला मंडल द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए महिला मंडल को सराहा और उर्वी मुखरित दीवारें व कन्या सुरक्षा स्तंभ के लिए ग्रेटर नोएडा में होने वाले जी 20 सम्मेलन के स्थान पर दीवारें एवं स्तंभ उपलब्ध कराने का आश्वासन ही नहीं बल्कि विश्वास दिलाया।
उन्होंने कहा कि यह नोएडा महिला मंडल के लिए सौभाग्य की बात है कि जी-20 के प्रतिनिधि जहां पधारेंगे वहीं पर तेरापंथ कन्या मंडल द्वारा बनाई गई उर्वी मुखरित दीवारें देख पाएंगे।
नोएडा तेरापंथ महिला मंडल द्वारा पुलिस कमिश्नर को शॉल, प्रेरणा सम्मान पत्र, पट्टा व नोएडा महिला मंडल का बैज़ पहनाकर सम्मानित किया गया एवं नारीलोक पत्रिका भेंट की गई।  कार्यक्रम में डॉक्टर आरती कोचर, भारती दूगड़ एवं सुमन सिपानी की विशेष उपस्थिति रही।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय