Friday, May 16, 2025

विक्की हत्याकांड में फरार मुख्य आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

मीरजापुर। जिगना थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई विवेक उर्फ विक्की हत्याकांड में पुलिस ने गुरुवार की देर रात मुख्य आरोपी अभिमन्यु को कटरा कोतवाली क्षेत्र के बसहीं से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। उस पर 25 हजार का इनाम था।

हत्याकांड के आरोपितों की तलाश में पुलिस लगी थी। एक सूचना पर पुलिस ने कटरा कोतवाली क्षेत्र के बसहीं में घेराबंदी करते हुए अभिमन्यु को पकड़ने का प्रयास किया। बाइक सवार आरोपित ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभिमन्यु के दोनों पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

ज्ञात हो कि गुरुवार की दोपहर लालगंज के कुशियरा जंगल में प्रशांत उर्फ कल्ली मिश्र को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि एक दिन में दो मुठभेड़ के बाद दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। अपराध करने वालों को बख़्शा नहीं जाएगा। कानून के अनुसार उन्हें सजा मिलेगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय