Sunday, May 19, 2024

सहारनपुर में गन्ने के खेत में मिला नर कंकाल, हुई पहचान, गांव मानकमऊ के युवक का निकला

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

सहारनपुर। एक सप्ताह पूर्व थाना सरसावा क्षेत्र में एक गन्ने के खेत में मिला नर कंकाल गांव मानकमऊ के युवक का निकला, जो जनवरी माह में लापता हो गया था। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जल्द हत्याकांड का खुलासा हो सकता है।

जनपद के थाना सरसावा के गांव बुढेड़ा में एक गन्ने के खेत में एक सप्ताह पूर्व एक नर कंकाल बरामद हुआ था। उस समय मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। अब एक सप्ताह बाद कंकाल के पास से मिले कपड़ों और लाइटर के आधार पर मृतक के परिजनों ने उसकी शिनाख्त शाहनवाज पुत्र इस्लाम निवासी मानकमऊ के रूप में की।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

परिजनों ने बताया कि जनवरी माह से शाहनवाज लापता चल रहा था। उस समय भी कुछ संदिग्धों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई थी। अब मृतक की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने फिर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि जल्द ही पुलिस पूरे मामले से पर्दा उठा देगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय