Monday, February 24, 2025

फर्रुखाबाद में रसोई गैस सिलेंडर में लगी आग,2 की मौत

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को घरेलू गैस सिलेंडर में लगी आग की चपेट में आने से गृह स्वामिनी एवं उसके नाती की मौत हो गई जबकि 16 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि भटासा ग्राम में बृजभान के घर में माता के जागरण का कार्यक्रम चल रहा था। बृजभान की पत्नी शांति देवी (60) प्रातः,माता का प्रसाद तैयार कर रही थी कि अचानक घरेलू गैस सिलेंडर लीक हो गया और आग लग गई जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

इस अग्निकांड में शांति देवी और उसके तीन वर्षीय नाती आर्यन की झुलस कर मौत हो गई।
आग को बुझाने और खुद को बचाने के प्रयास में 16 लोग झुलस करके गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को समीपवर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायलो में से चिंताजनक हालत होने वाले अनुज, अमित कुमार, नितिन एवं तीन अन्य को रेफर कर हायर सेंटर सैफई भेजा जा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय