Saturday, April 26, 2025

नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, योगी आदित्यनाथ या अरविंद केजरीवाल… पीएम पद के लिए कौन है देश की पसंद? सर्वे में हुआ खुलासा

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी 9 साल सत्ता में रहने के बाद भी प्रधानमंत्री पद के लिए अभी भी पहली पसंद बने हुए हैं। सर्वे में खुलासा हुआ है कि 48 प्रतिशत से अधिक लोगों को लगता है कि मोदी पीएम पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं। नरेंद्र मोदी के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 18 प्रतिशत लोगों ने समर्थन किया है। हालांकि पीएम की लोकप्रियता में पिछले 5 साल में काफी गिरावट आई है।

2019 में 60.76 प्रतिशत लोगों ने नरेंद्र मोदी को पीएम पद के लिए पहली पसंद माना था जो साल 2020 में और बढ़कर 62.21 प्रतिशत हो गई थी।  2022 में 50.77 प्रतिशत लोगों ने उन्हें पीएम पद के लिए समर्थन दिया था जो 2023 में और कम हो गयी है।

बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार के नौ साल पूरे होने पर सीवोटर द्वारा कराए गए सर्वे में यह खुलासा हुआ है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 282 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। इसके बाद नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

[irp cats=”24”]

सर्वे में कहा गया है कि 48.68 प्रतिशत लोगों ने मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद बताया है, इसके बाद 18.12 प्रतिशत लोगों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का समर्थन किया।

सर्वे के अनुसार, 5.43 प्रतिशत लोगों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पीएम पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार के रूप में पसंद किया है। इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 4.96 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को 2.33 प्रतिशत लोग पीएम देखना चाहते हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को केवल 1.09 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है। हालांकि, सर्वे से पता चला है कि पिछले पांच वर्षों में नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में गिरावट आई है।

दूसरी ओर, पिछले पांच वर्षों में राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ी है। 2019 में 16.78 प्रतिशत ने उन्हें पीएम पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार के रूप में देखा था। लेटेस्ट सर्वे में राहुल गांधी को 18 प्रतिशत लोगों ने शीर्ष पद के लिए समर्थन किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय