Monday, March 31, 2025

नचिकेता झा बने मेरठ के नए आईजी, प्रवीण कुमार को भेजा अयोध्या

मेरठ। रेंज के आईजी प्रवीण कुमार को शासन ने अयोध्या का आईजी नियुक्त किया है। उनकी जगह नचिकेता झा को मेरठ रेंज का आईजी बनाया गया है। नचिकेता झा इस समय आगरा रेंज आईजी थे।

बता दें शासन ने शनिवार देर रात आठ आईपीएस अधिकारियों को स्थानांतरित किया था। मेरठ रेंज के आईजी प्रवीण कुमार को केंद्र सरकार के प्रतिनियुक्ति पैनल में सूचीबद्ध किया गया था, तभी उन्हें प्रतिनियुक्ति पर भेजा जाने के कयास लग रहे थे।

प्रवीण कुमार 2001 बैच के आईपीएस हैं। वह 17 जनवरी, 2020 को मेरठ रेंज के आईजी नियुक्त किए गए थे।

इससे पहले वह 2012 और 2013 के बीच मुजफ्फरनगर और नोएडा के एसएसपी भी रह चुके हैं। नचिकेता झा 2003 बैच के आईपीएस हैं। वह मूल रूप से रांची के रहने वाले हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय