Monday, May 19, 2025

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पहुंचे मेरठ, हवाई पट्टी पर हुआ स्वागत

मेरठ। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक आज मेरठ पहुंचे। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक आज मेरठ में कैलाश प्रकाश स्टेडियम में खेलो इंडिया की जिला स्तरीय महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक आज दिन में 11.30 मिनट पर मेरठ के परतापुर हवाई पट्टी पर उतरे। जहां से कार में सवार होकर वो कैलाश प्रकाश स्टेडियम की ओर निकले।

कैलाश प्रकाश स्टेडियम के भारोत्तोलन हॉल में पहुंचने से पहले उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पहले जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक शुरू की है।

जिला भारोत्तोलन एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्वनी कुमार गुप्ता ने बताया कि मेरठ में पहली बार खेलो इंडिया की महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता हो रही है। प्रतियोगिता के शुभारंभ के बाद उपमुख्यमंत्री कैंट विधायक अमित अग्रवाल के भैंसाली मैदान में होली मिलन समारोह में शामिल होंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय