Monday, April 28, 2025

मेरठ में गंग नहर में राख प्रवाहित करने गई महिला और दो साल की मासूम डूबी,चलाया तलाशी अभियान

मेरठ। रोहटा थानाक्षेत्र में पूजा पाठ के बाद पूठ गंग नहर के पुल पर राख प्रवाहित करने गई एक महिला अपनी दो साल की बच्ची संग पैर फिसलने से गंग नहर में जा गिरी। जिसमें गोताखोरों की मदद से बच्ची के शव को बरामद कर लिया गया है। वही महिला की तलाश में गोताखोर जुटे हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव किठौली थाना जानी जिला मेरठ निवासी आशीष कुमार की शादी 10 वर्ष पूर्व गांव जोहड़ी थाना बिनोली जिला बागपत निवासी ज्योति के साथ हुई थी।

पति पत्नी शनिवार को अपनी एक 2 वर्षीय बेटी भव्या के साथ अपनी ससुराल जोहड़ी में गए थे। बताया कि रात में जोहड़ी में किसी पुजारी से हवन पूजन पाठ कराया गया। सुबह को पति पत्नी बच्ची को साथ लेकर कार में सवार हो गंग नहर पुल पर पहुंचे।

[irp cats=”24”]

पति आशीष कुमार कार में था। जबकि पत्नी भव्या को गोद मे लेकर पूजा पाठ की राख सिलाने के लिए गंग नहर किनारे पाल पर पहुंच जैसे ही ज्योति बेटी के हाथ से गंग नहर में पूजा पाठ की राख सिला रही थी। उसी बीच पैर फिसलने से ज्योति गोद मे ले रही बेटी भव्या के साथ गंग नहर में जा गिरी।

जैसे ही उसके चिल्लाने की आवाज आई तो पति ने उन्हें बचाने के लिए शोर मचाया। लेकिन मोके पर कोई नहीं मिला। बाद में इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई। थाना पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर दोनों की तलाश में अभियान चलाया जिसमें भव्या का शव बरामद हो गया है। ज्योति की तलाश में गोताखोर जुटे हुए हैं। तलाशी अभियान जारी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय