[uam_ad id="1031"]
Sunday, March 26, 2023
[uam_ad id="1031"]

गाजियाबाद में इनकम टैक्स अफ़सर शेयर मार्केट में पैसा डूबने से था परेशान ,40 KM तक खंगाला गया CCTV फुटेज

[uam_ad id="1028"]

 

- Advertisement -[uam_ad id="1027"]

गाजियाबाद। गाजियाबाद में शनिवार को गंगनहर किनारे इनकम टैक्स असिस्टेंट रनपाल सिंह और पत्नी रेखा देवी की लाश मिली। मृतक के परिवार वालों को शक है कि दोनों की हत्या हुई है। पुलिस का मानना है कि पत्नी को मारने के बाद खुद फांसी लगाई है।

आपको बता दें कि पुलिस ने जांच के दौरान 40 किलोमीटर तक के CCTV फुटेज देखें हैं। इसमें उनको कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस की बात सही मानें तो ऐसा करने की वजह क्या है? इस पर ग्रामीण बताते हैं कि रनपाल पर काफी कर्ज था। वह अपनी पैतृक संपत्ति बेच चुका था। संभवत: इसी को लेकर वो तनाव में था और फिर ऐसा किया।

- Advertisement -[uam_ad id="1126"]

रनपाल को जानने वालों का कहना है कि शेयर मार्केट में काफी पैसा लगाया था, जोकि डूब गया। हालांकि, परिजन इन बातों को सिरे से नकार रहे हैं। फिलहाल गाजियाबाद और बुलंदशहर जिले की पुलिस इस केस की तहकीकात में जुटी हुई है।

गांव तिबड़ा से घटनास्थल तक क्या-क्या हुआ, ये जानने के लिए पुलिस ने पूरे रास्ते की CCTV फुटेज चेक की। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हापुड़ जिले में छिजारसी टोल प्लाजा है। पुलिस ने यहां की फुटेज देखी तो दंपती बाइक पर गाजियाबाद की तरफ जाते दिखे। टोल प्लाजा से आगे कस्बा मसूरी से एक रास्ता गंगनहर पटरी के लिए मुड़ता है।

- Advertisement -

इस मोड़ पर लगे CCTV में पति-पत्नी बाइक पर मुड़ते हुए दिखे। इससे कुछ दूर आगे नहर पटरी पर नाहल पुलिस चौकी है। चौकी पर लगे CCTV कैमरे में भी पति-पत्नी दिखे हैं। यानी यहां तक सब-कुछ ठीक-ठाक था। इस चौकी से कुछ किलोमीटर आगे ही दोनों की लाश बरामद हुई है। घटनास्थल के आसपास कोई कैमरा नहीं था।

बीबीनगर थानाध्यक्ष पटनीश कुमार ने बताया कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक सीसीटीवी कैमरे में रनपाल सिंह बाइक पर अकेला दिखा है। इससे ये बात जाहिर होती है कि वो तब तक पत्नी की हत्या कर चुका था और फिर अकेला कहीं जा रहा था। लेकिन उसके मन में फिर कुछ ख्याल आया होगा और वापस जाकर उसने भी खुदकुशी कर ली होगी।

इस सवाल पर थानाध्यक्ष पटनीश कुमार बताते हैं कि रेखा के शरीर पर मंगलसूत्र, सोने की चेन, कुंडल, पायजेब सहित अन्य ज्वेलरी थी। अगर कोई तीसरा व्यक्ति मर्डर करता तो ज्वेलरी लूटकर ले जा सकता था।

बीबीनगर थाने की पुलिस ने इस बात की तफ्तीश पैतृक गांव तिबड़ा में जाकर की। कुछ लोगों ने बताया कि रनपाल सिंह पहले फौजी था। फौज से रिटायरमेंट होने के बाद वो इनकम टैक्स मुख्यालय (ITO) दिल्ली में टैक्स असिस्टेंट (TA) के पद पर तैनात हो गया। इनकम टैक्स की तरफ से गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-4 में उसे एक सरकारी क्वार्टर दिया गया। इस मकान में रनपाल अपनी पत्नी रेखा और 2 बच्चों संग रहता था।

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि रनपाल को ससुराल से 8 बीघा जमीन मिली थी, वो बेच दी। इसके बाद रनपाल ने अपनी पैतृक 9 बीघा जमीन भी बेच डाली। मेरठ में एक मकान था, वो भी बेचने की चर्चाएं हैं। ऐसी भी चर्चाएं हैं कि वो शेयर मार्केट से जुड़ा था, जिसमें पैसा डूब गया और इस वजह से भारी कर्ज भी हो चुका था। इस बात को लेकर अक्सर पति-पत्नी में विवाद होता था। हालांकि रनपाल के परिजन इन सब बातों को सिरे से नकार रहे हैं।

मृतक के चचेरे भाई रतिपाल सिंह ने कहा, ‘भाई होली मनाने घर पर आए थे। सब कुछ अच्छा था। उन्होंने होली धूमधाम से मनाई। किसी तरह की कोई लड़ाई नहीं थी। वो सिर्फ त्योहार पर गांव आते थे और एक-दो दिन रुककर वापस गाजियाबाद चले जाते थे। 8 मार्च की दोपहर भी गाजियाबाद जाते वक्त उनके चेहरे पर कोई तनाव नहीं था। इसलिए हम इसको खुदकुशी नहीं मानते। मुझे लगता है कि ये कोई प्री-प्लांड मर्डर है। पुलिस को इस केस की तह तक जाना चाहिए।’

रतिपाल भारतीय सेना में जवान हैं और वर्तमान में पंजाब के कपूरथला में तैनात हैं। ये भी होली मनाने के लिए पैतृक गांव तिबड़ा में आए हुए थे। होली के अगले दिन रतिपाल को ड्यूटी पर निकलना था, लेकिन भैया-भाभी के अचानक गायब होने के चलते रतिपाल को छुट्टियां बढ़वानी पड़ीं। फिलहाल, पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

[uam_ad id="1029"]

Related Articles

- Advertisement -[uam_ad id="1017"]

STAY CONNECTED

74,726FansLike
5,127FollowersFollow
31,191SubscribersSubscribe
- Advertisement -[uam_ad id="1025"]

ताज़ा समाचार

- Advertisement -[uam_ad id="1026"]

सर्वाधिक लोकप्रिय