Monday, April 28, 2025

नरेश टिकैत का निकला दर्द, टिकैत परिवार के खिलाफ रची जा रही साजिश, राकेश की हत्या का था षड्यंत्र !

 

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का दर्द आज उभर कर सामने आया। उन्होंने कहा कि टिकैत परिवार के खिलाफ साजिशें रची जा रही है।

उन्होंने बताया कि राकेश की भी हत्या का षड्यंत्र रचा गया था। नरेश टिकैत ने कहा कि भाजपा सरकार को बनाने में किसानों ने सहयोग किया था, लेकिन सरकार किसानों की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही है। उत्तर प्रदेश में इनका झंडा भी नहीं दिखेगा। पुलिस विभाग, बिजली, चकबंदी, वन विभाग किसानों के पीछे लगा रखे हैं। 23 अक्तूबर को महापंचायत में आरपार की लड़ाई का एलान होगा।

[irp cats=”24”]

उन्होंने कहा कि किसान तैयारी के साथ आएं। मुंडभर गांव में आयोजित मासिक पंचायत में भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि यह भूमि शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव की जन्म भूमि है। उन्होंने गांव-गांव में शिक्षा की अलख जगाई थी। सरकार ने कई किसान संगठन खड़े कर दिए हैं। सरकार किसी भी संगठन की मांग मान ले, लेकिन किसानों को सम्मान मिलना चाहिए। सरकार किसानों को बर्बाद करने पर लगी हुई है, बिजली के बिल में बेतहाशा वृद्धि कर दी है। गन्ने का नया पेराई सत्र शुरू होने वाला है लेकिन, भाव की घोषणा नहीं की है। नरेश टिकैत ने मुंडभर में चल गुटबाजी को भी समाप्त करने की अपील की।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय