Sunday, May 11, 2025

99 लाख के सोने की तस्करी के आरोप में दिल्ली हवाई अड्डे पर शख्स गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली हवाई अड्डे पर 99.5 लाख रुपये से अधिक के सोने की तस्करी के आरोप में दुबई से आने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। सीमा शुल्क अधिकारियों ने बुधवार को ये जानकारी दी।

एक वरिष्ठ कस्टम अधिकारी ने बताया कि प्रोफाइलिंग के आधार पर आरोपी एमडी सादिक खान को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने कहा, “यात्री को तब रोका गया जब वह ग्रीन चैनल पार कर अंतर्राष्ट्रीय आगमन हॉल के निकास द्वार की ओर जा रहा था। इसके बाद आरोपी की गहन व्यक्तिगत जांच करने पर, रासायनिक सोने के पेस्ट वाले सफेद चिपकने वाले कागज में लिपटे दो पाउच बरामद किए गए, जिनका वजन 2,306 ग्राम था।”

अधिकारी ने कहा कि रासायनिक सोने के पेस्ट को निकालने के बाद, तीन असमान आयताकार आकार के सोने के टुकड़े बरामद हुए, जिनका कुल वजन 1.892.8 ग्राम था, जिसकी कीमत 99,53,175 रुपये थी।

अधिकारी ने कहा, “बरामद सोने को सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया गया है। यात्री को सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 104 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।”

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय