Saturday, May 11, 2024

मुंबई में पच्चास लाख की ठगी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुंबई। वसई विरार इलाके में घर खरीदारों को ठगने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 28 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

जिसने चार अन्य लोगों के साथ घर खरीदारों से 50 लाख रुपये की ठगी की थी। इनका गिरोह वसई-विरार क्षेत्र में सक्रिय था। इस गिरोह ने हाल ही में एक फ्लैट बेचकर खरीदार को 17.5 लाख रुपये का चूना लगाया था, जिस पर पहले ही कर्ज लिया जा चुका था।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने पीड़िता को फ्लैट का कब्जा नहीं दिया, जिसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत दर्ज करवाई।

एक अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने खुलासा किया कि उसके गिरोह ने इलाके में घर खरीदारों से 50 लाख रुपये की ठगी की थी। उन्होंने कहा कि इनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय