Friday, April 25, 2025

दिल्ली में मामूली कहासुनी पर, कर दी युवक की हत्या

नई दिल्ली। रोहिणी जिले के प्रशांत विहार थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान मामूली कहासुनी के दौरान कुछ लड़कों ने एक युवक की हत्या कर दी। मृतक युवक की पहचान संदीप के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मृतक संदीप किराड़ी क्षेत्र का रहने वाला था और सवारियां टेंट में क्रोकरी का काम संभालता था। बुधवार देर रात एक शादी समारोह में डीजे का काम करने वाले लोगों से उसका विवाद हो गया, जिसके बाद डीजे से जुड़े लडकों ने संदीप के सिर पर प्लास्टिक की प्लेट से जोरदार हमला कर उसकी हत्या कर दी।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशांत विहार थाना प्रभारी राजीव वत्स समेत क्राइम टीम घटना स्थल पर पहुंची और घायल संदीप को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

[irp cats=”24”]

प्रशांत विहार थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर डीजे मालिक समेत कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है और मुख्य आरोपित को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय