Saturday, May 18, 2024

मुजफ्फरनगर में नई मंडी के अस्पताल में दो बालिकाओं से कम्पाउंडर ने की अश्लील छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। शहर में एक प्रतिष्ठित अस्पताल में बालिकाओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि नई मंडी क्षेत्र के एक अस्पताल में भर्ती बुखार पीड़ित दो लड़कियों के साथ अस्पताल के कंपाउंडर ने अश्लील हरकतें की। इस दौरान एक लड़की की मां की आंख खुल जाने से बड़ी अनहोनी टल गई। शोर-शराबा होने पर आरोपी फुर्र हो गया। कंपाउडर की यह घिनौनी हरकत अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी के गैर संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण काफी लोगों ने अस्पताल पहुंचकर अपनी नाराजगी भी जताई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

जानकारी के मुताबिक नई मंडी क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल डॉ डी.बी. गौत्तम डाइबिटिक सेंटर  में शर्मसार करने वाली घटना से हर कोई हैरत में है। कस्बा शाहपुर निवासी एक महिला ने अपनी बुखार से पीडि़त बेटी को विगत 26 अक्टूबर को उपचार के लिए नई मंडी में एक निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया था। वहां पर सिखेड़ा क्षेत्र निवासी एक अन्य युवती को भी भर्ती कर उपचार दिया जा रहा दिया था।

बीती 26 अक्टूबर की रात में डॉक्टर मरीजों को देखने के बाद अपने घर चले गए थे। रात में नई मंडी के गांव सहावली निवासी कंपाउंडर शोएब की ड्यूटी थी। सभी मरीज सो रहे थे। शाहपुर निवासी महिला भी अपनी बेटी के पास सो रही थी। आरोप है कि रात में महिला की आंख खुली तो उसने शोएब को अपनी बेटी व दूसरी युवती के साथ अश्लील हरकतें करते देखा। इस पर महिला ने कंपाउंडर को फटकार लगाई। उस समय शोएब वहां से चला गया।

सुबह के समय महिला ने डॉक्टर को पूरी घटना बताई, तब वहां लगे सीसीटीवी को देखा गया तो जिसमें आरोपी युवक की हरकत दिखाई दी। मामले में नई मंडी कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई।  पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ मंडी हेमंत कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय