मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने आज मुज़फ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख स्थानों – नुमाइश ग्राउंड स्टेडियम, कंपनी बाग, और राजकीय इंटर कॉलेज मैदान का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों से सीधे संवाद किया और आगामी “भारत शौर्य तिरंगा यात्रा” के बारे में जनजागरूकता अभियान चलाया।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि वे 17 मई को शाम 5 बजे टाउनहॉल, मुज़फ्फरनगर से शुरू होने वाली भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में पूरे उत्साह और गर्व के साथ भाग लें। उन्होंने कहा कि यह यात्रा राष्ट्रभक्ति, शौर्य और एकता का प्रतीक बनेगी, जिसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर युवाओं, में देशप्रेम और संविधान के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना है।
मुजफ्फरनगर में बीजेपी नेता के भाई की स्कूटर चेकिंग पर बवाल: दरोगा-सिपाही होंगे लाइन हाजिर
मंत्री ने इस अवसर पर कहा, “हमारा परम कर्तव्य है कि हम अपने तिरंगे के सम्मान में एकजुट होकर चलें। यह यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने का एक महत्त्वपूर्ण प्रयास है।”
भारत-पाक के बीच सीजफायर 18 मई तक बढ़ा, पाकिस्तान सीमा पर तनाव कम करने के उपाय रहेंगे जारी
इस जनसंपर्क कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख रूप से जिला मंत्री एवं तिरंगा यात्रा के जिला कार्यक्रम संयोजक सुधीर खटीक, मंडल महामंत्री राधे वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष नितिन गर्ग, पूर्व सभासद विवेक चौहान, नवनीत कुच्छल और अन्य समर्पित भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।
कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों में इस राष्ट्रभक्ति से प्रेरित तिरंगा यात्रा को लेकर भारी उत्साह देखा गया। क्षेत्रवासियों ने इस पहल की सराहना की और तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया।