Saturday, February 22, 2025

 शंभू बार्डर से किसानाें का दिल्ली कूच विफल, पुलिस ने वाटर कैनन बरसाए, एक दर्जन किसान घायल, इंटरनेट बंद

अंबाला। हरियाणा-पंजाब के शंभू बार्डर पर धरना दे रहे किसानों ने रविवार की दोपहर दिल्ली कूच का प्रयास किया। पुलिस व किसानों के बीच करीब चार घंटे तक जद्दोजहद चलती रही। इस बीच पुलिस द्वारा एयर गन से किसानों की तरफ फूल बरसाए गए। किसानों ने दावा किया कि पुलिस ने चकमा देने के लिए यह सब किया और कुछ ही

पुलिस बल जितने चौकन्ने होंगे, आम आदमी उतना ही करेगा सुरक्षित महसूस : योगी

 

ग्रामीणों ने की राजवाहे की सफाई की शिकायत तो भड़के डीएम, एसडीएम को मौके पर निरीक्षण को भेजा !

पलों में फूल बरसाने वाली गन से आंसू गैस के गोले बरसाए गए। कई घंटे के बाद किसानों ने कूच को टाल दिया और वापस लौट गए।

शंभू बार्डर पर धरना दे रहे किसानों ने आज दूसरी बार दिल्ली कूच का प्रयास किया। किसान जैसे ही आगे बढऩे लगे तो हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए घेराबंदी शुरू कर दी। इसके बाद किसानों ने बैरिकेडिंग तोडऩे की कोशिश की। इस पर हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, जिसमें 7-8 किसान घायल घायल हुए। इसके साथ किसानों पर पानी

शाहनवाज राणा के खिलाफ महिला अफसरों ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप, धाराएं बढ़ी, हिस्ट्रीशीट भी खुली

की बौछार भी की गई। हालांकि इस बीच हरियाणा पुलिस ने किसानों पर फूल भी बरसाए। इस गफलत के बीच किसानों पर आंसू गैस के गोले बरसने शुरू हो गए। किसानों में भगदड़ मच गई।

किसान नेता सरवन पंधेर के मुताबिक एक किसान की हालत गंभीर है। उसे चंडीगढ़ पीजीआई रैफर किया गया है। ऐसे में जत्थे को वापस बुलाने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि कल दोनों फोरम फैसला करेंगे कि आगे कब जाना है। किसान नेताओं ने कहा कि कई घायल किसान ऑक्सीजन गैस सिलेंडर लगाकर अस्पताल गए हैं। पंधेर ने कहा कि फूल बरसाकर

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की तलाक की अफवाहों पर अमिताभ बच्चन ने कहा, इस दुनिया में मूर्खों की कमी नहीं है

गोलियां चलाई गई हैं। पुलिस ने रबड़ की गोलियां चलाईं। एक किसान के सिर पर टीयर गैस का बम लगा। हरियाणा पुलिस ने दोहरी नीति अपनाई। पहले किसानों को चाय ऑफर की गई। इसके बाद फूल गिराए गए, लेकिन इसके साथ ही टीयर गैस छोड़ी गई। वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि अगले कूच का फैसला कल किया जाएगा।

इसी दौरान देरशाम हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर किसानों के बैरिकेडिंग उखाड़ने की कोशिश का वीडियो जारी कर दिया। जिसमें किसान बैरिकेड पर लगी जाली को उखाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कोशिश के बाद पहली बार आंसू गैस के गोले दागे गए थे।

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय