Wednesday, April 23, 2025

बहराइच में आदमखोर बाघ ने महिला पर किया हमला, हुई मौत

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भारतीय सीमा से सटे नेपाल राष्ट्र के बर्दिया जिला अंतर्गत ओराली बाजार के निकट लकड़ी बीन रही एक महिला पर आदमखोर बाघ ने हमला कर दिया। रविवार को महिला के अस्थि पंजर झांसी से बरामद किये गये।

इस घटना से लोगों में वन विभाग के प्रति काफी आक्रोश है, उनकी मांग है कि जंगली जानवरों से सुरक्षा के पुख्ता उपाय किए जाएं।

भारतीय सीमा में स्थित कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र की सीमा नेपाल से सटी हुई है। उस पार नेपाल के बर्दिया जिले का परिक्षेत्र है। नेपाल के रॉयल बर्दिया नेशनल पार्क की सीमा भारत से सटी हुई है। नेपाल के जिला बर्दिया अंतर्गत नगर पालिका मधुबन वार्ड नम्बर 3 भगरिया की निवासी कालीबंसी मगर (52) घर से लकड़िया बीनने निकली थी, वह ओराली बाजार के निकट लकड़ियां बीन रही थी तभी उस पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ महिला को झाड़ियों में खींच ले गया। महिला की चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े लेकिन बचा नहीं सके। महिला का क्षत विक्षत शव परिजनों ने घटनास्थल से बरामद किया है।

[irp cats=”24”]

ज्ञात हो कि भारत-नेपाल सीमा पर जंगल क्षेत्र होने के चलते आए दिन दोनों देशों के सीमा क्षेत्र के ग्रामीण जंगली जानवरों का निशाना बनते हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय