Saturday, May 18, 2024

समिट के लिए दिल्ली-चंडीगढ़ से मंगाई गईं 800 लग्जरी गाड़ियां, लखनऊ के सभी बड़े होटल बुक

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

 

लखनऊ। ग्लोबल इंवेस्टर समिट में हिस्सा लेने के लिए आज से कई मेहमान नवाबों के शहर यानी लखनऊ में आ जाएंगे। जिसके लिए 10 से 12 फरवरी तक होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) की तैयारी पूरी हो चुकी है। वृंदावन कॉलोनी की डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में इसका आयोजन होगा। यहां 25 हजार वर्गमीटर में 5 बड़े पंडाल और टेंट सिटी बसाई गई है। इन्हें फाइव स्टॉर होटल की तर्ज पर बनाया गया है। जहां 16 देशों से आने वाले विदेशी मेहमान ठहरेंगे। समिट में 304 कंपनियां 25 लाख करोड़ का निवेश करेंगी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पीएम मोदी समिट का उद्घाटन करेंगे। उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CM योगी कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। अभी तक ये कार्यक्रम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होता था। लेकिन 15 हजार लोगों के लिए ये जगह छोटी पड़ रही थी। जिसके चलते कार्यक्रम को वृंदावन कॉलोनी स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में शिफ्ट किया गया।

इन्वेस्टर्स समिट और जी- 20 को लेकर सड़क, चौराहा, ट्रैफिक, लाइट समेत पर्यटन स्थल को करीब 130 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इस दौरान लेसा, नगर निगम, LDA , लोक निर्माण विभाग, पर्यटन समेत सभी प्रमुख विभाग इसमें लगाए गए।

2 घंटे 40 मिनट कार्यक्रम में रहेंगे पीएम

पीएम मोदी कार्यक्रम में करीब 2 घंटे 40 मिनट तक रहेंगे। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी 10 फरवरी की सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। यहां से सुबह 10 बजे वृंदावन कॉलोनी स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। करीब डेढ़ घंटे कार्यक्रम में रहेंगे। उसके बाद 11 बजकर 30 मिनट तक अमौसी एयरपोर्ट से रवाना होंगे। रात 12 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली चले जाएंगे।

समिट को लेकर यूपी कैबिनेट के मंत्रियों के साथ अधिकारियों ने 16 अलग-अलग देशों का दौरा भी किया था। ऐसे में उम्मीद है कि सभी देश के लोग आएंगे। इसके अलावा सभी केंद्रीय मंत्रियों को भी न्योता भेजा गया है। देश के सभी बड़े उद्योगपतियों को आने के लिए निमंत्रण गया है।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), जापान, जर्मनी, थाईलैंड, मैक्सिको, साउथ अफ्रीका, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, नीदरलैंड, बेल्जियम, कनाडा एवं अर्जेंटीना जैसे देश शामिल है जहां से लोगों के आने की संभावना सबसे ज्यादा है।

3 दिन के लिए बसाया गया टेंट सिटी

डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में आने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो इसके लिए पूरा टेंट सिटी बसाया गया है। पांच बड़े पंडाल बनाने के अलावा करीब 750 लोगों के ठहरने के लिए पांच स्टॉर होटल की तरह टेंट सिटी बसाया गया है। इसको काशी, अयोध्या जैसे शहरों का रूप दिया गया है।

304 कंपनियां करेंगी निवेश

बताया जा रहा है कि इसमें करीब 304 कंपनियां निवेश कर सकती हैं। भारत आने वाली कंपनियों में यूएस की 53, संयुक्त अरब अमीरात की 16, फ्रांस व दक्षिण अफ्रीका की 13-13, जापान की 12 कंपनी, दक्षिण कोरिया की 10, कनाडा की 7, नीदरलैंड की 12, जर्मनी की 15, बेल्जियम की 10, स्वीडन व मॉरीशस की 8-8, ब्राजील की 14, मैक्सिको की 9, आस्ट्रेलिया की 15, इजराइल की 14 कंपनी शामिल हैं।

गूगल, एप्पल, रोल्स रॉयस, सुजुकी, वॉलमार्ट, अमेजन, जॉनसन एंड जॉनसन, फाइजर, मर्क, मर्सिडीज, लॉरेल, व फिलिप्स आदि हैं। चार लाख करोड़ की विदेशी निवेश का लक्ष्य है। विदेशी निवेश के लिए 20 सेक्टरों की निवेश नीतियां बनाई गई हैं।

दो करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार

बताया जा रहा है कि जितने एमओयू हुए है, अगर वह सभी प्रोजेक्ट सही तरीके से करा लिए गए तो आने वाले दिनों में करीब दो करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा। सरकार ने यूपी की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में यह समिट उनके लिए काफी फायदेमंद होने जा रहा है।

दिल्ली-चंडीगढ़ से मंगाई गईं 800 लग्जरी गाड़ियां

समिट के मेहमान शहर के फाइव स्टार होटल में स्टे करेंगे। इसके लिए सभी होटल के कमरे पहले ही बुक किए जा चुके हैं। साथ ही मेहमानों के घूमने के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ से जैगुआर, रेंज रोवर जैसी 800 लग्जरी गाड़ियों मंगाई गई हैं। काफिले में 1750 गाड़ियां होंगी, जो रात 10 बजे तक लखनऊ पहुंचेंगी। हर दिन मुंबई-बेंगलुरु के कलाकार समां बांधेंगे। कई सारे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।

 

 

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय