Sunday, April 20, 2025

साेनिया व राहुल के खिलाफ ईडी की चार्जशीट के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, भूपेंद्र हुड्‌डा व उदयभान समेत कई नेता हिरासत में

चंडीगढ़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी व उनके परिजनों के विरुद्ध ईडी की कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। चंडीगढ़ में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया है।

न्यायाधीश यशवंत वर्मा के नकदी प्रकरण पर खुलासा होना चाहिए: धनखड़

दरअसल, गुरुग्राम में नेशनल हेराल्ड और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा से जमीन घोटाले मामले को लेकर ईडी केअधिकारी पूछताछ कर रहे है। इसी के विरोध में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता सड़क़ों पर उतरे। गुरुवार को हरियाणा कांग्रेस के शीर्ष नेता चंडीगढ़ में प्रदर्शन के लिए जमा हुए थे। यहां उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर ईडी की कार्रवाई को लेकर रोष जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र और राज्य में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हरियाणा कांग्रेस कार्यालय से कांग्रेस नेताओं ने ईडी कार्यालय की तरफ कूच कर दिया। मार्च में हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कांग्रेस के तमाम सांसद, विधायक और नेता पैदल मार्च कर आगे बढ़ रहे थे।

मुज़फ़्फ़रनगर जेल में मोबाइल मामले में शाहनवाज की पत्नी, बेटे को भी नोटिस जारी करेगी पुलिस, बिजनौर के पूर्व विधायक गाज़ी गए जेल

कूच के दाैरान चंडीगढ़ पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं काे रोकने के लिए रास्ते में बेरिकेडिंग कर रखी थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ऩे की कोशिश की। इस दौरान पुलिसकर्मियों से उनकी धक्कामुक्की भी हुई। मामला बढ़ता देखकर पुलिस ने सभी नेताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हुड्डा सहित सभी नेताओं को जबरदस्ती वैन में बैठाया और सेक्टर तीन थाना ले गई। रास्ते भर नेता भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। थाने पहुंचने के बाद भी उन्होंने भाजपा और ईडी के खिलाफ नारे लगाए। थाने में कुछ देर बैठाने के बाद इन सभी काे छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें :  बंगाल में प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह से चरमराया, राष्ट्रपति शासन लागू हो- जगदंबिका पाल

मुज़फ्फरनगर में विक्की त्यागी का बेटा चला रहा है गैंग, इंस्टाग्राम पर बेचते थे हथियार, सर्राफ के बेटे समेत 7 गिरफ्तार

इस मौके पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि स्वतंत्र एजेंसियां और न्याय व्यवस्था लोकतंत्र का आधार हैं। अगर इनका इस्तेमाल राजनीतिक दुर्भावना से किया जाएगा तो यह लोकतंत्र के लिए बेहद घातक साबित होगा। कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ की जा रही कार्रवाई बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हाेंने आराेप लगाया कि सरकार के इशारे पर ईडी ने नेशनल हेराल्ड केस को मनी लॉन्ड्रिंग केस में बदल दिया और ईडी 10 साल बाद चार्जशीट पेश की गई है। जबकि यह नो प्रॉफिट, नो लॉस ट्रस्ट है। यह हमारे शीर्ष नेताओं के खिलाफ एक राजनीतिक प्रतिशोध है। जिसके विरोध में कांग्रेस पार्टी देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है। हुड्डा ने कहा कि हम यह लड़ाई सड़कों पर, कोर्ट में और संसद तक लड़ेंगे।

शाहनवाज राणा के ख़िलाफ़ एक और नया मुक़दमा दर्ज, ज़मीन क़ब्ज़ाने का मामला, साला व नौकर भी हुए नामज़द

प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सोनीपत के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, अंबाला के सांसद वरूण मुलाना, सांसद जय प्रकाश, कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान, विधायक अशोक अरोड़ा, रघुबीर कादयान, आफताब अहमद, गीता भुक्कल,आदित्य सुरजेवाला, शकुंतला खटक, इंदुराज नरवाल, शीशपाल केहरवाला, पूजा मुलाना, बलराम दांगी, मंजू चौधरी, विकास सहारण, राकेश कंबोज, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में भाग लिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय