Wednesday, April 2, 2025

शादी के जोड़े में पहले दी परीक्षा, फिर ससुराल को हुई विदा

हरिद्वार। विदाई से पूर्व मेंहदी लगे हाथों से एक लड़की ने पहले परीक्षा दी और उसके बाद विदा होकर अपने ससुराल गई। मामला लक्सर क्षेत्र के पथरी बस्ती का है।

लक्सर की पथरी बस्ती निवासी अंजली नौटियाल की गुरुवार को शादी हुई। पूरे रस्मों रिवाज के साथ उसने राजेश नौटियाल के साथ विवाह की सभी रस्में पूरी करते हुए सात फेरे लिए।

शुक्रवार की सुबह उसकी विदाई होनी थी, किन्तु आज ही उसका बी-कॉम का पेपर भी था। यह बात लड़की वालों ने दूल्हे व उसके परिजनों को बतायी।

जिसके बाद दूल्हे व ससुराल वालों ने अंजलि को परीक्षा में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दे दी। इसके बाद शादी के जोड़े में अंजलि ने अपने कॉलेज पहुंचकर परीक्षा दी।

इतना ही नहीं अंजलि का दूल्हा राजेश खुद उसे अपनी गाड़ी से गर्ग डिग्री कॉलेज छोड़ने के लिए गया।

इस बीच दुल्हा कॉलेज के बाहर अपनी दुल्हन का इंतजार करता रहा। पेपर देने के बाद अंजलि विदा हुई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय