Tuesday, May 20, 2025

सहारनपुर में विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला शव,जांच में जुटी पुलिस

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना बिहारीगढ क्षेत्र के शेरपुर गांव में एक विवाहिता का आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बिहारीगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि 20 दिन पहले ही युवती क़ी शादी सीमावर्ती गांव गांजा मजरा थाना बुग्गावाला (हरिद्वार) में हुई थी। सूचना मिलने के बाद लड़की के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। थाना अध्यक्ष बीनू सिंह मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय