Sunday, April 28, 2024

सहारनपुर में ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में तीन लोग हुए घायल, एक की हालत गंभीर

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना फतेहपुर के मंडावर चौकी क्षेत्र में बाइक व ट्रैक्टर की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार
जनपद के थाना फतेहपुर के मंडावर चौकी क्षेत्र में बाइक व ट्रैक्टर की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक 22 वर्षीय नितिन पुत्र सुशील, अजय पुत्र राम सिंह निवासीगण बिहारीगढ़ व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया।
जहाँ से उन्हें हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। सडक हादसे में घायल हुए एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय