Tuesday, April 8, 2025

मिर्ज़ापुर में विवाहिता ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

मिर्ज़ापुर। हलिया थाना क्षेत्र के कटाई गांव में बुधवार की रात एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस घटना की जांच में लगी है।

 

कटाई गांव निवासी संजीव कुमार दूबे की पत्नी रीनू (30) बुधवार की रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो उसे फांसी के फंदे से लटकता पाया। परिवार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 

थानाध्यक्ष हलिया विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतका रीनू की शादी 2014 में हुई थी। उसके मायके पक्ष के लोग भी मौके पर मौजूद हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,432FansLike
5,533FollowersFollow
149,628SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय