Thursday, May 8, 2025

वार्ड 16 के भाजपा प्रत्याशी विवेक गर्ग के साथ मीनाक्षी स्वरूप ने किया डोर टू डोर भ्रमण

मुजफ्फरनगर। नगर निकाय चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे  प्रत्याशियों में खलबली मची हुई है और लगातार प्रत्याशी अपने मतदाताओं के बीच पहुंच रहे हैं, उसी को लेकर शुक्रवार की सुबह वार्ड नंबर 16 से भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ प्रत्याशी विवेक गर्ग के साथ भारतीय जनता पार्टी की चेयरमैन पद की प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ द्वारकापुरी क्षेत्र में जनसंपर्क किया गया , जहां पर उनके द्वारा लोगों से घर-घर जाकर अपने पक्ष में वोट मांगे।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के विकास के लिए कार्य किए गए हैं, वहीं उन्होंने कहा कि अगर नगरपालिका में जीती  तो पूरे क्षेत्र में उन्हीं की राह पर चलकर विकास कार्य कराए जाएंगे।

इस अवसर पर विवेक गर्ग ने कहा कि लगातार उन्हें हर क्षेत्र के लोगों का समर्थन मिल रहा है और शुक्रवार को मीनाक्षी स्वरूप के साथ उनके द्वारा भ्रमण किया गया है, जिससे कि वार्ड एवं नगर पालिका चेयरमैन पद पर भारतीय जनता पार्टी को जीत हासिल हो सके वही क्षेत्र के लोगों द्वारा उन्हें जीत का आश्वासन दिलाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के साथ हर समय देश की जनता खड़ी हुई है और हर वार्ड वासी विवेक गर्ग एवं मीनाक्षी स्वरूप को ही वोट करेगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय