Sunday, May 18, 2025

मेरठ में सड़क हादसे में घायल हुए युवक की हुई मौत

मेरठ। पिछले सप्ताह सड़क हादसे में घायल युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिठौली गांव के रहने वाले राहुल तोमर ने बताया कि 27 जुलाई को उसका चचेरा भाई शिवकुमार पेट्रोल पंप पर ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर जा रहा था।

रात करीब साढ़े 10 बजे गोकुलपुर काली नदी के पास पीछे से अज्ञात वाहन की टक्कर में शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका तभी से निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था।

उपचार के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ और आज उसकी मौत हो गई। तहरीर के आधार पर मेडिकल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय