Sunday, May 11, 2025

मेरठ की युवती ने नोएडा में की आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस

मेरठ। नोएडा के एक कॉल सेंटर में काम करने वाली पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के दुल्हैड़ा गांव की निवासी युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। नोएडा पुलिस ने मामले की जानकारी पल्लवपुरम पुलिस को दी। इसके बाद युवती के परिजनों को घटना का पता चला और वे नोएडा के लिए रवाना हो गए।

 

दुल्हैड़ा गांव निवासी 34 वर्षीय युवती अंतिम पुत्री जवाहर सिंह पिछले कई साल से नोएडा में रहकर कॉल सेंटर में कार्य कर रही थी। माता-पिता अक्सर उसे मिलने नोएडा जाते थे। रविवार को नोएडा पुलिस ने पल्लवपुरम पुलिस को युवती के जहरीले पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की जानकारी दी।

 

पल्लवपुरम पुलिस ने दुल्हैड़ा में युवती के परिजनों को इस बारे में बताया। अभी तक आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। परिजन नोएडा चले गए हैं। आज परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर गांव लौटे और उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय