Saturday, May 10, 2025

नमो भारत में आज से मोदीनगर नॉर्थ तक का सफर

मेरठ। साहिबाबाद से मोदीनगर नॉर्थ तक आज सोमवार सुबह से नमो भारत ट्रेन की सुविधा बहाल हो जाएगी। सिस्टम अपग्रेड करने का काम चलने के कारण रविवार को मुरादनगर, मोदीनगर साउथ और मोदीनगर नॉर्थ स्टेशन यात्रा के लिए बंद रखा गया। साहिबाबाद से दुहाई के बीच ही ट्रेनों का संचालन किया गया।

 

 

मोदीनगर से यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, अवकाश का दिन होने के कारण यात्रियों की संख्या कम रही।

 

एनसीआरटीसी के प्रवक्ता ने बताया कि मेरठ साउथ स्टेशन तक ट्रेन संचालन की तैयारियों के निरीक्षण और सिस्टम अपग्रेड करने के लिए रविवार को तीन स्टेशनों पर ट्रेन सेवा यात्रियों के बंद रखी गई थी, जिसे सोमवार सुबह बहाल कर दिया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय