Wednesday, November 29, 2023

सहारनपुर में अवैध शराब बनाते दंपति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के तीतरो थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब बनाते दंपति को गिरफ्तार किया है। बता दे कि पुलिस ने बीते दो दिन पूर्व भी इसी घर से अवैध शराब बनाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आज फिर इसी घर से अवैध शराब बनाते हुए पति-पत्नी को  गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह व उनकी पुलिस टीम के उप निरीक्षक अशोक कुमार यादव, हैड कॉन्स्टेबल राहुल राणा, आकाश कुमार ने मुखबिर की सूचना पर आज सुबह एक घर पर छापेमारी की। छापेमारी में पुलिस को अवैध कच्ची शराब बनाने का सामान व उपकरण मिले। जिन्हें पुलिस ने माल सहित अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने मौके से अभियुक्त रुकमा व अभियुक्ता शकुंतला को गिरफ्तार किया है। उक्त दोनो पति-पत्नी यूरिया मिलाकर अवैध नकली शराब तैयार कर रहे थे। पुलिस टीम को  अपने घर में घुसता देख अभियुक्त रुकमा ने भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस द्वारा धर दबोचा गया।
पुलिस ने सभी अभियुक्तों को विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया है। पुलिस ने इसी घर से दो दिन पूर्व ही दीपक नामक अभियुक्त को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा था।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 


Related Articles

STAY CONNECTED

74,381FansLike
5,280FollowersFollow
40,490SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय