Thursday, April 24, 2025

मेरठ में आसमान से बरस रही आग से जीना हुआ मुहाल,पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

मेरठ। आसमान से बरस रही आग ने जीना मुहाल कर दिया है। शुक्रवार को पारा पहली बार पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया। दिन में चली लू के थपेड़ों ने बुरा हाल कर दिया। मौसम विभाग की मानें तो तीन दिन हीट वेव का अलर्ट रहेगा और 22 मई तक राहत के आसार नहीं हैं।

 

पिछले चार दिन से दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे नहीं आया है। गर्मी के तेवर तल्ख हो रहे है और मौसम गर्म बना हुआ है। शुक्रवार को भी सुबह से लेकर रात तक मौसम गर्म रहा और दिन में लू के थपेड़ों के बीच शहरवासी हलकान दिखे। बढ़ती गर्मी का असर जनजीवन पर भी दिखाई दिया।

[irp cats=”24”]

 

दोपहर के समय सडक़ों पर भी सूना पन और बाजारों में भी रौनक कम दिखी। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि दो से तीन दिन तक हीटवेव का अलर्ट रहेगा।

 

शुक्रवार को गर्मी का पारा चढ़ने के साथ प्रदूषण भी बढ़ गया। मेरठ का एक्यूआई 206 दर्ज किया गया। शहर में जयभीमनगर 268, गंगानगर 184, पल्लवपुरम 166, बेगमपुल 205, दिल्ली रोड 225 दर्ज किया गया। पिछले चौबीस घंटे में तेजी से तापमान में बढ़ोतरी के साथ एनसीआर में प्रदूषण भी बढ़ा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय