Saturday, April 26, 2025

मेरठ निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल की तेलंगाना में हार्ट अटैक से मौत, गांव में होगा अंतिम संस्कार

मेरठ। मेरठ निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल  अभिनव मलिक की तेलंगाना में हार्ट अटैक से मौत हो गई है। बताया जाता है कि मेरठ के सैनी गांव निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल अभिनव मलिक ड्यूटी से घर लाैटे थे। घर में अचानक उनको घबराहट हुई। उनको अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उन्हाेंने दम तोड़ दिया। वह तेलंगाना में तैनात थे।
लेफ्टीनेंट कर्नल अभिनव मलिक तेलंगाना के सिकंदराबाद में तैनात थे। लेफ्टिनेंट कर्नल अभिनव मलिक सैनी गांव निवासी सेवानिवृत्त कर्नल रणवीर सिंह मलिक के इकलौते बेटे थे। अभिनव मलिक के चचेरे भाई भाजपा नेता मोहित मलिक के मुताबिक रविवार शाम को वह ड्यूटी से अपने कमरे पर पहुंचे थे।

 

मुज़फ्फरनगर में शादी से एक सप्ताह पहले युवक ने दे दी जान, युवती से हो गई थी अनबन

[irp cats=”24”]

 

रात में करीब 10.30 बजे उनकी तबियत बिगड़ी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में अभिनव की मौत हो गई।  घर पर हार्टअटैक से मौत होने की सूचना मिली। जिसके बाद पिता रणवीर सिंह मलिक व अन्य लोग तेलंगाना के लिए रवाना हो गए। मौत की जानकारी पर लोग उनके आवास पर पहुंच गए। परिजनों के मुताबिक अभिनव ने साढ़े सत्रह साल की उम्र में 12वीं के बाद सेना में टेक्निकल एंट्री ली थी। उनकी पढ़ाई सेंट मैरी स्कूल से हुई थी।  जिसके बाद वह अब करीब 38 वर्ष की उम्र में लेफ्टिनेंट कर्नल थे।

 

जाटों की घटती जनसंख्या व बढ़ते अपराध जाट बिरादरी को लेकर डूब जाएंगे-नरेश टिकैत

 

घर में गन्ना विभाग से सेवानिवृत्त 101 वर्षीय दादा गुरु वचन सिंह मालिक हैं। पिता रणवीर सिंह मलिक करीब 10 वर्ष पूर्व कर्नल से सेवानिवृत्त हुए थे। माता राजिंद्री, पत्नी तनु मालिक, 4 साल की बेटी मायरा और एक शादीशुदा बड़ी बहन विभा हैं। अभिनव के माता पिता गंगानगर थाना क्षेत्र के रक्षपुरम में रहते हैं।
कल मंगलवार को गांव में सैन्य सम्मान के साथ होगा अभिनव मलिक का अंतिम संस्कार होगा। परिजनों के अनुसार अभिनव मलिक का पार्थिव शरीर तेलंगाना से सोमवार देर रात मेरठ पहुंचेगा। इसके बाद पैत्रक गांव सैनी में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय