Sunday, April 27, 2025

फाेर्ब्स की सूची में मेरठ की पारूल चौधरी को भी मिला स्थान

मेरठ। बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स इंडिया की वार्षिक अंडर 30 की सूची में मेरठ की एथलीट पारूल चौधरी को भी स्थान मिला है। इसमें उद्योग, मनोरंजन, खेल, संगीत और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को शामिल किया गया है।

इसमें शामिल देश की नौ महिलाओं में से पारुल ने भी अपनी जगह बनाई है। इस सम्मान से मेरठवासी गौरवान्वित हैं। फोर्ब्स को दिए इंटरव्यू में पारूल ने अपनी सफलता के पीछे अपने माता पिता और कोच गौरव त्यागी का हाथ बताया है। बता दें कि हाल ही में पारुल का अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है।

फोर्ब्स की सूची में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 30 वर्ष से कम आयु के 30 व्यक्तित्व को शामिल किया जाता है। इनमें उद्योग, मनोरंजन, खेल, संगीत और कला क्षेत्र से जुड़ी महिलाएं भी शामिल हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय