Tuesday, May 20, 2025

सहारनपुर में वन गुर्जरों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन, समाधान की मांग

सहारनपुर। वन गुर्जरो की विभिन्न समस्याओ को लेकर सपा विधायक उमर अली खान के नेतृत्व मे वन गुर्जर आज प्रभागीय वनाधिकारी, शिवालिक वन प्रभाग से मिले और अपनी समस्यओ से अवगत कराया।

 

सपा विधायक उमर अली खान ने कहा कि आज वन गुर्जरो को जीवन यापन के लिए काफी समस्याओ को सामना करना पड़ रहा है। उन्होने बताया कि आज भी वन गुर्जर आदि मानवो की तरह जीवन जीने को मजबूर है। परन्तु आज तक इनके बारे मे किसी ने भी कुछ सोचा नही। वन गुर्जरो की विभिन्न समस्याओ को लेकर विधान सभा मे भी उनकी समस्यओ को बताकर समाधान करने की मांग की जा चुकी है।

 

उन्होंने बताया कि आज वन गुर्जरो की विभिन्न समस्याओ को प्रभागीय वनाधिकारी, शिवालिक वन प्रभाग को अवगत कराया गया और उनकी समस्याओ के समाधान की मांग की गई। गुलाम नबी ने सरकार से मांग की कि सरकार वन गुर्जरों के परिवारो को रहने के लिए जगह बनाये। ज्ञापन सौंपने वालों में कई वन गुर्जर शामिल रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय