Tuesday, May 20, 2025

सहारनपुर में जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन सरसावा सिविल टर्मिनल का निरीक्षण

सहारनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने शासन के उच्च निर्देशों के क्रम में सरसावा में सिविल टर्मिनल के चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया।

डॉ.दिनेश चन्द्र ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसुविधाओं को विकसित करने में गुणवत्ता के साथ समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। इन कार्यों में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के विकास प्राथमिकता कार्यों में ढिलाई न बरती जाए।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाना सुनिश्चित करें। उन्होने प्रगति से असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो शासन को अवगत कराने के साथ ही कार्यदायी संस्था के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

 

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर युवराज सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारीग एवं कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय