Monday, May 29, 2023

मेधावी शुभांगी जैन ने जिले का मान बढ़ाया, राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में पाया दूसरा स्थान

मुजफ्फरनगर । शहर के मौहल्ला जैन मिलन विहार निवासी मेधावी छात्रा कुमारी शुभांगी जैन पुत्री स्व. रोहित जैन ने जनपद को एक बार गौरवान्वित करने का अवसर दिया है। मेधावी शुभांगी जैन ने जैन समाज द्वारा आयोजित राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

- Advertisement -

इस प्रतियोगिता में करीब आठ राज्यों से 350 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था, जिसमें पहला पुरस्कार जिला रामपुर के निवासी निर्भय जैन व दूसरा पुरस्कार जनपद मुजफ्फरनगर की निवासी कुमारी शुभांगी जैन को प्राप्त हुआ है। इस राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता का संचालन पिछले करीब 10 वर्षों से कराया जा रहा है।

इन दोनों मेधावियों को गणिनी आर्यिका श्री सुभूषण मति माताजी द्वारा आशीर्वाद देकर सम्मानित किया गया। शुभांगी की इस उपलब्धि पर जिले भर से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,675FansLike
5,201FollowersFollow
32,576SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय