Tuesday, February 4, 2025

पुनर्प्राप्त जन्म दिवस पर मंत्री नन्दी को उपहार एवं आशीर्वाद स्वरूप मिले 42 लाख रूपए

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी को अपने पुनर्प्राप्त जन्म दिवस पर आशीर्वाद स्वरूप 42 लाख रूपये मिले हैं। वहीं 32 हजार से अधिक परिवारों ने उपहार दिये हैं।

यह जानकारी मंत्री नन्दी के मीडिया प्रभारी बालाजी केसरवानी ने देते हुए बताया कि लाखों लोग हर साल मंत्री नन्दी के पुनर्प्राप्त जन्म दिवस समारोह में सम्मिलित होकर यथाशक्ति उन्हें उपहार एवं आशीर्वाद देते हैं और दीर्घायु की कामना करते हैं। जिस तरह लोग अपने परिवार के लोगों, मित्रों व रिश्तेदारों को जन्मदिन या फिर अन्य शुभ अवसर पर उपहार देते हैं। इस वर्ष भी मंत्री नन्दी ने भव्यता के साथ पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव मनाया तो 32 हजार 475 परिवारों द्वारा उन्हें उपहार स्वरूप आशीर्वाद दिया गया। उपहारों की राशि को जोड़ा गया तो वह आंकड़ा 42 लाख रूपए से अधिक का रहा।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस पुनर्जीवन को भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद मानते हुए ही मंत्री नन्दी प्रत्येक वर्ष 12 जुलाई को अपना पुनर्प्राप्त जन्मदिवस मनाते हैं। प्राचीन मनोकामना पूर्ति शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक करते हुए लोगों को भोजन प्रसाद खिलाया। जिसमें प्रयागराज ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश से आए हजारों लोगों ने मंत्री नन्दी को आशीर्वाद दिया। करीब दो लाख से अधिक लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

मंत्री नन्दी ने दावा किया है कि समारोह में करीब तीन लाख लोग शामिल हुए। इस दौरान हजारों लोगों ने उन्हें आशीर्वाद स्वरूप उपहार भेंट किया। जिसमें एक सोने का चैन, एक सोने की अंगूठी के साथ ही नगद धनराशि उपहार स्वरूप दिया। नन्दी ने कहा कि लोगों द्वारा दिया गया आशीर्वाद और उपहार मेरे लिए अनमोल है, जो कर्मपथ पर अग्रसर रहने के लिए निरन्तर उर्जित करता रहता है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय