Sunday, April 28, 2024

मुज़फ्फरनगर में योगी के आगमन की तैयारियों में जुटे मंत्री और अफसर, गंगा घाट भी जायेंगे मुख्यमंत्री

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मोरना। आगामी 22 जुलाई को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शुकतीर्थ आगमन को लेकर बुधवार को केंद्रीय मंत्री सहित भाजपा नेताओं व अधिकारियों ने सभा स्थल के स्थान के चयन को लेकर कई स्थानों पर जाकर निरीक्षण किया मुख्यमंत्री द्वारा शुकतीर्थ में गंगा की मुख्यधारा लाने के लिए क्षेत्र की जनता धन्यवाद देगी।

शुकतीर्थ में बुधवार को पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल ने जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के साथ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर आपस में चर्चा की। मुख्यमंत्री के सभा स्थल को लेकर कई स्थानों पर जाकर निरीक्षण किया गया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

अंत में सुखदेव सिटी के बराबर में जनसभा स्थल का चयन किया गया। वाहन पार्किंग के लिए अर्धनारीश्वर धाम के बराबर में स्थान चुना गया। वीआईपी पार्किंग के लिए सुखदेव सिटी का चयन किया गया। मुख्यमंत्री सुखदेव आश्रम स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे तथा वहां से 1 किलोमीटर मोरना मार्ग पर जनसभा स्थल पर जनता को संबोधित करेंगे, इसके उपरांत गंगा घाट पर जाकर पवित्र गंगा जल का आचमन करेंगे।

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने बताया कि शुक्रतीर्थ में गंगा की मुख्यधारा को लाने का भागीरथी प्रयास किए गए हैं, जनता प्रदेश के मुख्यमंत्री को धन्यवाद प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री गंगा घाट पर जाकर पवित्र गंगा जल का आचमन करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से एमएलसी वंदना वर्मा, जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, रेनू गर्ग, अमित राठी, संदीप चौधरी, रामकुमार शर्मा, वीरपाल सहरावत, दिनेश सैनी, जोगिंद्र वर्मा, अजय कृष्ण शास्त्री, विनोद शर्मा, रविंदर सिंह, सचिन ठाकुर, राहुल वर्मा, कोकिल काकरान, अरुण पाल, पदम सिंह तोमर, प्रदीप निर्वाल। एसडीएम अभिषेक कुमार, एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी राम आशीष यादव, डीएफओ कन्हैया लाल पटेल मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय