Wednesday, May 24, 2023

मेरठ में घर आ रहे कपड़ा व्यापारी को देर रात बदमाशों ने मारी गोली

मेरठ। दौराला में स्कूटी से घर लौट रहे रेडीमेड कपड़ों के व्यापारी को देर रात घर के पास बुलेट सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। व्यापारी स्कूटी लेकर लहूलुहान हालत में घर पहुंचे। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। व्यापारी की हालत ठीक है।

- Advertisement -

दौराला के लक्ष्मी प्लाजा मार्केट निवासी अनिल कुमार की दौराला चौराहे पर लक्ष्मी गारमेंट के नाम से दुकान है। मंगलवार देर रात अनिल दुकान बंद करके स्कूटी से घर लौट रहे थे। रास्ते में बुलेट सवार दो बदमाशों ने व्यापारी को गोली मार दी। कमर में गोली लगने से व्यापारी घायल हो गए।

सूचना पर सीओ अभिषेक पटेल पुलिस फोर्स के साथ व्यापारी के घर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। परिजनों ने रंजिश से इन्कार किया है।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,675FansLike
5,201FollowersFollow
32,576SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय