Sunday, May 19, 2024

मुज़फ्फरनगर में मिशन शक्ति फेज-4 के विशेष अभियान का शुभारंभ, महिलाओं को किया जागरूक

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति फेज-4 के विशेष अभियान के शुभारंभ व विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मुख्यमंत्री  द्वारा सम्मानित किए जाने के कार्यक्रम का रिजर्व पुलिस लाइन में लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर जिलाधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर रामाशीष यादव, प्रतिसार निरीक्षक नदीम, महिला पुलिसकर्मी, अन्य विभागों की महिलाएं, स्कूली बालिकाएं एवं अन्य सम्मानित जनमानस उपस्थित रहे।

मिशन शक्ति फेज-4 के विशेष अभियान के तहत जनपद के सभी थानों पर नियुक्त महिला बीट अधिकारियों/कर्मचारीगण सहित समस्त थानों पर गठित महिला सुऱक्षा विशेष दल द्वारा गाँवों में जन चौपाल लगाकर व बस स्टैंड, बाजार, गांव, कस्बा, स्कूल, कॉलेज, सार्वजनिक एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बालिकाओं, महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में वार्ता की जाएगी, शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया जायेगा

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय