Monday, April 28, 2025

मॉडल हत्याकांड: गर्लफ्रेंड के जन्मदिन पर हुआ था झगड़ा, उसके बाद से सता रहा था विवेक को डर

मेरठ। विवेक की हत्या से हर कोई स्तब्ध है। उसके जीजा विवेक ने बताया कि गुरुग्राम में गर्लफ्रेंड की बर्थडे पाटी में झगड़ा हो गया था। तभी से विवेक डरा हुआ था। इसी गर्लफ्रेंड ने पूर्व में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देकर ठग लिए थे 15 लाख रुपये।

 

डिफेंस एंक्लेव पर मंगलवार शाम छह बजे विवेक शाहू ने अपने जीजा तनुज कुमार से कहा कि दिल्ली से उसके दोस्त आ रहे है, पांच हजार रुपये दे दो, पार्टी करनी है। जिस पर उसके जीजा ने मना कर दिया। थोड़ी देर बाद वह पैदल ही घर से निकल गया। रात भर नहीं पहुंचा। बुधवार को उसकी मौत की सूचना आ गई।

[irp cats=”24”]

 

 

पिछले तीन साल से विवेक शाहू गुरुग्राम में रहकर मॉडलिंग कर रहा था। विवेक घर का इकलौता चिराग था। उसका जीजा तनुज कुमार मूल रूप से मुजफ्फरनगर के भोकरहेडी का रहने वाला है और प्रीति से उसकी शादी हुई थी। तनुज कुमार ने बताया कि करीब ढाई महीने से विवेक घर पर ही रह रहा था। चार अगस्त को उसकी गर्ल फ्रेंडस का जन्मदिन था। गुरुग्राम में पार्टी के दौरान वहां पर मारपीट हो गई थी, जिसके बाद वह घर आ गया और पूरी बात बताई। तनुज ने बताया कि उसी गर्ल फ्रेंड ने उस पर रेप का आरोप भी लगाया था। रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देकर 15 लाख रुपये ले लिए थे। कुछ समय बाद दोनों में फिर से बातचीत होने लगी। विवेक ने 4 अगस्त की मारपीट के बाद अपने जीजा से कहा था कि उसकी जान को खतरा है। वह काफी घबराया हुआ था। तभी से वह घर पर ही था, कहीं नहीं जाता था। विवेक ने इंटर तक पढ़ाई डीएमए स्कूल से और ग्रेजुएशन मेरठ से किया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय